संजू सैमसन की जगह इस खिलाड़ी को मिले मौका, Sanju Samson vs Rinku Singh

Sanju Samson vs Rinku Singh:  संजू सैमसन का फॉर्म अच्छा नही रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें मौका मिला लेकिन इसपर वो ख़रे नहीं उतर पाए.

          Sanju samson not in form 

अब पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर (Abhishek Nayar on Sanju Samson) ने अब संजू सैमसन के विकल्प को लेकर बात की है और कहा है कि सैमसन का परफॉर्म न कर पाना यकीनन हैरान करने वाला है. लेकिन यदि वो परफॉर्मेंस नहीं कर पा रहे हैं तो फिर उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका मिलना चाहिए. जियो सिनेमा पर बात करते हुए अभिषेक नायर ने अपनी बात रखी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि उसने एक मौका खो दिया है, उसे निश्चित रूप से फिर से मौका मिलेगा क्योंकि वह संजू सैमसन है. यदि आप संजू की स्थिति में हैं, तो आप सिर्फ एक सवाल पूछेंगे कि क्या वह नंबर 6 बल्लेबाज है और क्या उसने नंबर 6 पर बल्लेबाजी की है".

  Can Rinku magic show will begin in indian team also ?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपनी बात आगे रखी, " उन्होंने ऐसा नहीं किया है. मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक नई भूमिका थी.. उन्होंने तीन पारियां खेलीं, कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए. संभवत: यह सवाल उठाया जा सकता है कि अगर उन्हें मौके दिये गये हैं तो उन्हें रन बनाने की जरूरत है. आज उन्हें नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर किया गया जो उनके लिए उपयागी नंबर नहीं है"
      Struggle in whole series 

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि यदि आप संजू सैमसन का अधिक उपयोग करना चाहते हैं, तो उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी का अवसर दें, क्योंकि वह उनका नंबर है. वह इसका आदी है और वह वहां सफल है, वरना उसे टीम में शामिल न करे"

संजू की जगह रिंकू सिंह
पूर्व क्रिकेटर ने माना कि यदि आप संजू को नंबर 5 या 6 पर बैटिंग का अवसर दे रहे हैं तो उनकी जगह सही विकल्प रिंकू सिंह हैं. यदि आप शीर्ष तीन में सैमसन को खिलाते हैं, तो आपको उनसे अधिक लाभ मिलेगा क्योंकि वह पावरप्ले में शॉट खेलते हैं और फिर स्पिनरों को खेलते हैं.. इसलिए मेरा मानना है कि सैमसन के लिए सही जगह नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि आगे भी उनको मौके मिलेंगे."

Rinku Singh after hitting five consecutive sixes in an over against GT in this year IPL

Comments